Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
30-Sep-2020 11:59 AM
DESK : कोरोना वायरस ऐसी महामारी है जिसका प्रकोप दुनियाभर में जारी है. ऐसे में लोगों से हमेशा यही कहा जाता है कि वह अपने घरों में रहें और अगर बाहर किसी काम से निकलें तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें. इसके साथ मास्क बिना घर से तो बिल्कुल भी न निकलें. कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरुरी है.
हालांकि देखा जाये इस साल लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल लॉकडाउन और अनलॉक के बीच ही जी है और अब जो अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू हो गयी है. काफी लोग बिना मास्क के सड़कों पर निकल रहे हैं. यहां तक की सोशल डिस्टेंसिंग तक का पालन नहीं हो रहा है. तो इस कोरोना काल में जरुरी है खुद को इस महामारी से बचाना. लेकिन आज भी कई लोगों को यह नहीं पता कि मास्क पहनने का सही तरीका क्या होता है.
मास्क लगाने के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है :-
1. जब भी मास्क पहनें अपने मुंह और नाक दोनों को ढंके. क्योंकि आज भी कई लोग मास्क पहनते वक़्त सिर्फ अपने मुंह को ढंकते हैं न की नाक को. यह तरीका काफी गलत है अगर लोगों को लगता है ऐसा करने से वह संक्रमण से बच जाएंगे तो वो उनकी गलतफहमी है.
2. अगर मास्क का इस्तेमाल करें तो सिर्फ एक तरफ से ही करें मास्क के बाहरी हिस्से को पलट के कभी न पहने ऐसा करने से हमेशा बचें.
3. गीले मास्क का उपयोग कभी भी न करें. मास्क ठीक से साफ करने के बाद ही पहनें.
4. मास्क को बार-बार न छूएं क्योंकि गंदे हाथों से मास्क छूने संक्रमण बढ़ने का खतरा हो जाता है.
5. यदि कपड़े के मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे धोना भी जरूरी है. मास्क को हमेशा गर्म पानी और डिटर्जेंट से अच्छी तरह से धोयें और धूप में सूखाकर ही पहनें.