दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Sep-2021 01:45 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा ओडिशा की भी एक सीट पर उपचुनाव होने हैं.
चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में खली पड़ी सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 30 सितंबर की तारीख मुक़र्रर की है और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. बता दें कि बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होंगे. वहीं, ओडिशा की पीपली सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है. इन सीटों पर आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.
जानकारी हो कि चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ माना जा रहा है. दरअसल, विधानसभा चुनाव में भले ही ममता बनर्जी की पार्टी को जीत मिली हो, लेकिन नंदीग्राम से वे चुनाव हार गई थीं. ममता को टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मिली हार को कोर्ट में चुनौती दी थी.
साथ ही ममता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली थी. ऐसे में अपनी कुर्सी को बरकरार रखने के लिए ममता के पास चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने के लिए 6 महीने का वक्त था. ममता के लिए टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर सीट खाली भी कर दी थी. ममता इस सीट से दो बार विधायक भी बन चुकी हैं.