लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
24-Dec-2019 03:48 PM
PATNA : 2020 के आखिरी महीनों में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी भी अभी से शुरू कर रखी है लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले विधान परिषद की खाली हो रही सीटों पर एडजस्टमेंट के लिए नेताजी अभी से सेटिंग में लग गए हैं। बिहार विधान परिषद की 75 में से 29 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। विधान परिषद के खाली हो रही है इन सीटों पर सभी राजनीतिक दलों से नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं।
बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे से निर्वाचित जिन सदस्यों का कार्यकाल मई 2020 में पूरा हो रहा है उनमें विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद के अलावे मंत्री अशोक चौधरी, पीके शाही, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश, राधा मोहन शर्मा, हीरा प्रसाद बिंद और सोनेलाल मेहता शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल अगले साल मई में खत्म हो जाएगा। हारून रशीद और अशोक चौधरी को जेडीयू फिर से विधान परिषद भेजेगा इसकी पूरी संभावना है लेकिन इसके अलावा अन्य सदस्यों को परिषद में दोबारा पहुंचने के लिए अपने पार्टी नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार करना होगा।
अगले साल मई महीने में ही राज्यपाल की तरफ से मनोनीत 10 सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। इनमें राम लखन राम रमन, राणा गंगेश्वर सिंह, जावेद इकबाल अंसारी, शिव प्रसन्न यादव, विजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, डॉ राम वचन राय, ललन कुमार सर्राफ, रणवीर नंदन और रामचंद्र भारती का नाम शामिल है। राज्यपाल की तरफ से मनोनीत किए जाने वाले कोटे की 2 सीटें पहले से ही खाली पड़ी हैं। इसके अलावे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आने वाले 4-4 एमएलसी मई 2020 में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आने वाले प्रो नवल किशोर यादव, संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे और मदन मोहन झा का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। साथ ही साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित मंत्री नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार चौधरी और डॉ एनके यादव की सीटें भी शामिल हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...