अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Nov-2020 03:38 PM
By Tahsin Ali
PURNIYA: पूर्णिया में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच अपराधियों ने आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना धमदाहा के सरसी गांव की है. घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है.
इसको भी पढ़ें: बूथ के पास कुख्यात अपराधी के भाई का मर्डर, पिछले महीने ही बिट्टू सिंह AK-47 और इंसास के साथ हुआ था गिरफ्तार
गोलियों से भूना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. घटना के दौरान मतदान करने के लिए बूथ पर जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. आरजेडी नेता को चुनाव से पहले प्रशासन ने ताड़ीपार कर दिया था. इसके बाद जेल भेज दिया. इस बीच ही भाई का मर्डर हो गया. बताया जा रहा है कि धमदाहा में गैंगवार की घटना होती रहती है. लेकिन आज चुनाव के बीच मर्डर हो गया है. जिससे पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है.