ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Bihar News: बेतिया में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन की छापेमारी में 80 सिलेंडर को जब्त किया गया है. जिला प्रशासन के इस एक्शन से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेतिया में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे अवैध भंडारण और आपूर्ति पर निगरानी बढ़ाई गई है।


जानकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के मद्देनजर गैस आपूर्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशासनिक टीम ने स्टेशन चौक स्थित वृंदावनवाला होटल में छापेमारी की, जो नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया से जुड़ा बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान करीब 80 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिनके अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है।


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, होटल संचालक से सिलेंडरों के वैध कागजात मांगे गए हैं। कागजात प्रस्तुत करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया है। यदि आवश्यक दस्तावेज नहीं दिए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, होटल संचालक एवं महापौर गरिमा देवी सिकारिया के पति रोहित सिकारिया ने सफाई देते हुए कहा कि ये खाली सिलेंडर होली से पहले के हैं, जिन्हें वेंडर द्वारा नहीं उठाया गया था। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है।


इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों, खासकर विवाह भवनों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगहों पर बिना अनुमति के गैस सिलेंडर रखे पाए गए। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


साथ ही, प्रशासन ने आम लोगों को आश्वस्त किया है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि इस पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता