ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

सासाराम में रोहतास पुलिस ने 16 आपराधिक मामलों का उद्वेदन किया और 7 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान बरामद। लूटपाट और जानलेवा हमलों में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास पुलिस ने जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 16 अलग-अलग आपराधिक मामलों का उद्वेदन किया और कुल 7 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। एसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले एक सप्ताह में रोहतास जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक वारदातों का खुलासा किया गया। 


गिरफ्तार अपराधियों में मोहित कुमार और अजय प्रजापति शामिल है। सासाराम के नवरत्न बाजार से लूट की योजना बनाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों कैमूर जिला के कुदरा के रहने वाले हैं। वही भूलेटन यादव को सासाराम के खिड़की घाट से गोली मारकर लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 


मंटू पांडे और दिनेश विश्वकर्मा को कैमूर जिला के भगवानपुर से एक अन्य आपराधिक मामले में दबोचा गया है। जबकि विजय कुमार को खिड़की घाट सासाराम और चेनारी के टेकारी के रहने वाला भी विभिन्न अपराधों में शामिल था, जिसे गिरफ्तार किया गया है।


एसपी ने बताया कि ये सभी अपराधी शातिर और खतरनाक हैं। लूटपाट के अलावा ये लोग जानलेवा हमले और अन्य गंभीर अपराधों में भी शामिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के खिलाफ संदेश गया और कानून का डंडा हर कुख्यात अपराधी तक पहुंचेगा।

टैग्स