ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Nitish Kumar ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। उनके इस फैसले से Janata Dal (United) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरी मायूसी देखी जा रही है।

Bihar News, Nitish Kumar Resignation, Bihar Legislative Council Resignation, JDU Reaction, Ashok Choudhary, Ranjit Kumar Jha JDU, Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar Politics
© self
Viveka Nand
2 मिनट
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब वे आगे राज्यसभा जाएंगे. बहुत जल्द मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा देंगे. उनके निर्णय से जेडीयू खेमा पूरी तरफ से दुखी है. जेडीयू कोटे से मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी नेता अशोक चौधरी तो फूट-फूटकर रोते नजर आए.इधर,जेडीयू के तमाम नेताओं का मन व्यथित है.

जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि आज मन सचमुच बहुत व्यथित है। शब्द कम पड़ रहे हैं, भावनाएं भारी हैं।दो दशकों से अधिक समय तक बिहार की राजनीति को दिशा देने वाले, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना हम जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह वही नेतृत्व है जिसने बिहार को निराशा और अव्यवस्था के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और सम्मान की नई राह दिखाई। जिन्होंने न केवल व्यवस्थाओं को सुधारा, बल्कि लाखों लोगों के जीवन में विश्वास और उम्मीद का संचार किया। आज उसी नेतृत्व से जुड़ा यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है। हमारे लिए वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि स्थिरता, विश्वास और प्रगति के प्रतीक हैं। बिहार के हर कार्यकर्ता और आमजन के मन में यही भावना है कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव बिहार की सेवा में बना रहे।

 जेडीयू महासचिव ने कहा कि समय आगे क्या रूप लेगा, यह तो भविष्य बताएगा…लेकिन आज दिल भारी है, आंखें नम हैं और मन सिर्फ यही कह रहा है किमुख्यमंत्री जी, आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपका मार्गदर्शन सदा हमारा पथप्रदर्शक बना रहेगा।