ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Bihar News: PMAY-G के तहत बिहार में 1.04 करोड़ नए लाभार्थियों का सर्वे पूरा हो गया है. मंजूरी मिलते ही गरीब परिवारों को पक्का घर देने की प्रक्रिया शुरू होगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अब उन गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है, जो अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) से वंचित थे। ग्रामीण विकास विभाग ने ‘आवास प्लस 2.0’ के तहत नए लाभार्थियों का सर्वे और सत्यापन पूरा कर लिया है। अब सरकार जल्द ही प्राथमिक सूची तैयार कर लाभार्थियों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।


जानकारी के अनुसार, इस बार करीब 1 करोड़ 4 लाख परिवारों को वेटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है और इन सभी का वेरिफिकेशन भी पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार से राशि मिलते ही इन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।


बिहार पहले भी इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है। वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच राज्य ने 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराकर देश में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद 2021-22 से 2025-26 तक 2 लाख 88 हजार 743 परिवारों को आवास दिया गया। 


इस तरह अब तक कुल 39 लाख 49 हजार 743 परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना पर अब तक करीब 53 हजार 952 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिससे लाखों गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है।


योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 54 हजार 950 रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 1.20 लाख रुपये घर निर्माण के लिए, 22,950 रुपये मनरेगा के तहत मजदूरी के रूप में और 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दिए जाते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि लाभार्थियों की सूची केंद्र सरकार को भेज दी गई है और मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता