ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनकी तारीफ की, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर दबाव का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
मांझी ने किया ट्वीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंत्री विजय चौधरी और MLC संजय गांधी दोनों नीतीश कुमार का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंच गये। जहां उनके त्यागपत्र की कॉपी विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। 


एमएलसी से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो..


केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भोजपुरी में लिखा है। मांझी ने लिखा कि "तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो…आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी। आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं…


वही नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर सुनकर मंत्री अशोक चौधरी भावुक हो गये। वो फफक-फफक कर रोने लगे जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहने लगे कि भाजपा के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा दिलवाया गया है। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। असम जाने से पहले उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसे संजय सरावगी ने विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार को नितिन नबीन का इस्तीफा सौंप दिया।