ब्रेकिंग
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसलादिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

UPPCS Success Story: देवरिया के एक छोटे से गांव से निकली दो भाइयों की यह कहानी आज हर किसी को प्रेरित कर रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद पहले ही प्रयास में PCS जैसी कठिन परीक्षा पास करना—यह सफलता यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष..

Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) 2024 के रिजल्ट में इस बार देवरिया जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को प्रेरित कर दिया है। लार विकासखंड के बरडीहा मंगरैचा गांव के दो सगे भाई—अभिषेक सिंह और अनिमेश सिंह—ने एक साथ सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है।


साधारण परिवार से आने वाले इन दोनों भाइयों ने अपने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। जैसे ही रिजल्ट आया, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर शहर तक लोग इनकी मेहनत और सफलता की चर्चा कर रहे हैं।


अभिषेक और अनिमेश के पिता अवध बिहारी सिंह देवरहा बाबा इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने दोनों बेटों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार ने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन बच्चों के सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया।


दोनों भाइयों की शुरुआती पढ़ाई गांव और आसपास के स्कूलों में हुई। इसके बाद उन्होंने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए दिल्ली का रुख किया। यहां रहकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और एक-दूसरे का पूरा सहयोग किया।


बड़े भाई अभिषेक सिंह ने IIT मद्रास जैसी प्रतिष्ठित संस्था से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भी शिक्षा हासिल की। वहीं छोटे भाई अनिमेश सिंह ने जामिया मिलिया इस्लामिया से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।


दोनों भाई पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में भी शामिल हुए थे। हालांकि वहां उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। असफलता को ही अपनी ताकत बनाकर उन्होंने फिर से तैयारी की और इस बार यूपी PCS में सफलता हासिल कर ली।


इस सफलता की खास बात यह है कि दोनों भाइयों ने एक ही समय में, एक ही परीक्षा में और वो भी पहले प्रयास में इसे क्लियर किया। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात बन गई है।


जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी दोनों भाइयों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, गांव और आसपास के इलाकों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।


देवरिया जिले में इस बार सिर्फ यही दो नाम नहीं चमके, बल्कि कई अन्य युवाओं ने भी PCS परीक्षा में सफलता हासिल की है। आयुषीका यादव, त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी, अवनीश गोंड, अनुष्का यादव, अभिषेक यादव और उत्पल आनंद यादव जैसे नामों ने भी जिले का मान बढ़ाया है।


एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की सफलता से जिले के स्कूलों और कॉलेजों में भी उत्साह का माहौल है। SSBL इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अजय मणि त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग चयनित अभ्यर्थियों के घर पहुंचे और उनकी मेहनत की सराहना की।

संबंधित खबरें