ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

10वीं-ITI पास युवाओं की बल्ले-बल्ले... रेलवे में निकली बंपर अप्रेंटिस भर्ती, 2 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी और ट्रेनिंग का मौका तलाश रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और चयनित अभ्यर्थियों को हर...

10वीं-ITI पास युवाओं की बल्ले-बल्ले... रेलवे में निकली बंपर अप्रेंटिस भर्ती, 2 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
Ramakant kumar
4 मिनट

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल (RRC), मुंबई ने सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.


इस भर्ती के तहत सेंट्रल रेलवे के अलग-अलग मंडलों और वर्कशॉप में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा. ऐसे में ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में प्रशिक्षण हासिल करने का यह अच्छा अवसर है.


2 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे भर्ती सेल की ओर से जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए RRC मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा.


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें और जानकारी

  •  भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती सेल (RRC), मुंबई
  •  रेलवे: सेंट्रल रेलवे
  •  कुल पद: 2,861
  •  आवेदन शुरू होने की तारीख: 3 नवंबर 2026
  •  आवेदन की अंतिम तारीख: 2 दिसंबर 2026
  •  मासिक स्टाइपेंड: 9,600 रुपये


कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में NCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) होना अनिवार्य है.


आयु सीमा की बात करें तो 3 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.


  •  SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट.
  •  OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट.


आवेदन के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इनमें 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, ITI के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और सर्टिफिकेट शामिल हैं.


इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. फोटो और हस्ताक्षर भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे.


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • 1. सबसे पहले RRC मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर RRC Mumbai Apprentices 2026 Registration के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • 4. इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • 5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.