ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीPetrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारी

मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म

बिहार कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में मुजफ्फरपुर के लिए दो नाम सामने आने से सियासी गलियारों में भ्रम और चर्चाओं का बाजार गर्म। कार्यकर्ता और आमजन स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
कांग्रेस का प्रयोग या बड़ी चूक
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में जारी की गई जिलाध्यक्षों की सूची ने मुजफ्फरपुर की सियासत में हलचल तेज कर दी है। इस सूची के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है, जिसे लेकर आमजनों और कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस का प्रयोग या बड़ी चूक 

दरअसल, मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले से ही संगठन को दो भागों—पूर्वी और पश्चिमी—में विभाजित कर रखा है, जहाँ दो अलग-अलग जिलाध्यक्ष कमान संभालते हैं। कांग्रेस की नई सूची देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद कांग्रेस ने भी इसी राह पर चलने की कोशिश की है, लेकिन पत्र की शब्दावली ने भारी भ्रम पैदा कर दिया है।


एक जिला, दो नाम: क्या है पूरा मामला: कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में मुजफ्फरपुर के लिए दो प्रमुख नाम सामने आए हैं। सूची में एक ओर अरविंद कुमार मुकुल को मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, तो दूसरी ओर कांटी के वर्तमान प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही का नाम भी इसी सूची में जिलाध्यक्ष के तौर पर दर्ज है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर को दो सांगठनिक जिलों में बांट दिया है? या फिर यह आलाकमान की ओर से हुई कोई बड़ी तकनीकी चूक है?


कार्यकर्ताओं में असमंजस, चर्चाएं तेज: पार्टी के भीतर इस बात को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई है कि क्या एक ही जिले में दो जिलाध्यक्षों की घोषणा जानबूझकर की गई है या फिर प्रखंड स्तर के नेता को गलती से जिला स्तर की सूची में जगह मिल गई। यदि यह विभाजन है, तो इसकी स्पष्ट सीमा रेखा क्या है, इस पर पार्टी ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।


सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या कांग्रेस आलाकमान ने बिना होमवर्क किए ही यह सूची जारी कर दी है? प्रखंड प्रमुख को सीधे जिलाध्यक्ष की सूची में शामिल करना चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। फिलहाल, कार्यकर्ता स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि जिले की कमान वास्तव में किसके हाथ में है।

मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्ममुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्ममुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्ममुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें