ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बेगूसराय में खाकी पर दाग: टाइगर मोबाइल का सिपाही गिरफ्तार, नकली सिगरेट मामले में व्यवसायी से 3 लाख वसूली का आरोप

बेगूसराय में नकली सिगरेट मामले में व्यवसायी को गंभीर केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये वसूलने के आरोप में टाइगर मोबाइल के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नकली सिगरेट फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान एक व्यवसायी और उसके परिवार को गंभीर केस में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये वसूलने के आरोप में नगर थाना के टाइगर मोबाइल के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी सिपाही के घर से पुलिस ने तीन लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


पुलिस कार्यालय बेगूसराय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामला नगर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि 12 मई 2026 को नगर थाना की टाइगर मोबाइल टीम को सूचना मिली थी कि एक दुकान में नकली सिगरेट बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यवसायी शिवशक्ति कुमार की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कथित रूप से नकली सिगरेट बरामद किया गया, जिसके बाद नगर थाना कांड संख्या 217/26 दर्ज किया गया।


आरोप है कि छापेमारी में शामिल टाइगर मोबाइल के दो जवानों ने व्यवसायी शिवशक्ति कुमार और उनके परिवार को गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जवानों ने पूरे परिवार पर कार्रवाई करने का भय दिखाया और इसी दबाव में व्यवसायी से तीन लाख रुपये वसूल लिए गए।


घटना के दो दिन बाद 14 मई 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से पीयूष राज, पिता शिवशक्ति कुमार, निवासी भगवानपुर, थाना मुफस्सिल, जिला बेगूसराय ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर टाइगर मोबाइल के जवानों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। आवेदन मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में तत्काल जांच शुरू की गई। नगर थाना अध्यक्ष और पुलिस बल की टीम ने जांच के दौरान टाइगर मोबाइल के सिपाही संख्या 832 अमन कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार सिपाही अमन कुमार से पूछताछ में दूसरे टाइगर मोबाइल जवान सिपाही संख्या 316 अंकुश कुमार का नाम सामने आया। पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने सहरसा जिले के सौर बाजार स्थित अंकुश कुमार के घर पर छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि वहां से तीन लाख रुपये बरामद किए गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जवान फरार हो गया।


पुलिस ने इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 220/26 दर्ज किया है। आरोपी जवानों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 308(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सिपाही अमन कुमार वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का निवासी बताया गया है।


इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जिस पुलिस पर आम लोगों की सुरक्षा और न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है, उसी पर भय दिखाकर पैसे वसूलने का आरोप लगना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता