ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

जहानाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय माछील से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

बिहार न्यूज
स्कूल में रोमांस!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो राजकीय मध्य विद्यालय माछील का बताया जा रहा है। इसमें स्कूल परिसर के अंदर एक शिक्षक और शिक्षिका कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।


फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। 


इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और इसकी वास्तविकता क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता