ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

कटिहार के बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिस पर सांसद ने समाधान का आश्वासन दिया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
सांसद का जोरदार स्वागत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का रविवार को नगर पंचायत बरारी में भव्य आगमन हुआ। इस दौरान मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।


आगमन के अवसर पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांसद का अभिनंदन किया गया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने सांसद धर्मशीला गुप्ता एवं उनके पति परशुराम गुप्ता को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा आरती उतारकर स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान मुख्य पार्षद ने बरारी नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जरूरी मांगों को सांसद के समक्ष रखा। इस पर सांसद ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।


इस मौके पर सांसद धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि वे कटिहार और पूर्णिया में ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर जाकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और आम लोगों को इससे जोड़ने का कार्य किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जीविका दीदियों को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।


उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद देश में गैस और तेल की कीमतों में अनियंत्रित वृद्धि नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की कमी देखने को मिली है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। अंत में उन्होंने कहा कि बरारी का शांत वातावरण और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें बेहद प्रभावित कर गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, राकेश पोद्दार, रजत कश्यप एवं सुब्रत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चाबरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

टैग्स