ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा

मधुबनी के बासोपट्टी क्षेत्र में SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बिना कागजात के चल रहे अवैध करेंसी एक्सचेंज नेटवर्क की जांच तेज।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को अवैध नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर भारतीय नागरिक हैं और इनके पास से 13 लाख 4 हजार रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठ गांव निवासी सितेश पांडे और मोहनपुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव उर्फ राकेश कुमार के रूप में हुई है। SSB की 48वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर संख्या 277/01 के पास संदेह के आधार पर दोनों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद हुई, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर जयनगर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया।


बताया जाता है कि मधुबनी जिले में जयनगर, लौकही, खुटौना, लदनियां, हरलाखी और बासोपट्टी सहित करीब 140 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल खुली सीमा है, जहां वर्षों से दोनों देशों के लोगों के बीच सामाजिक और व्यापारिक संबंध बने हुए हैं। इसी का फायदा उठाकर तस्कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं।


सीमा क्षेत्र में नेपाली और भारतीय करेंसी के अवैध एक्सचेंज का कारोबार भी लंबे समय से जारी है। छोटे-छोटे कारोबारियों के माध्यम से यह धंधा संचालित होता है, जिससे सरकार को टैक्स का नुकसान होता है। कई बार इस अवैध कारोबार को लेकर लूट और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।


सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कुछ बैंक कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जाती है, जो छोटे नोटों की आपूर्ति में मदद करते हैं। जयनगर रेलवे स्टेशन और बाजारों में खुलेआम करेंसी एक्सचेंज का यह अवैध कारोबार देखा जा सकता है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद सीमा पर तस्करी और अवैध करेंसी कारोबार पूरी तरह थम नहीं पाया है। वहीं पुलिस और SSB की सक्रियता से समय-समय पर ऐसे तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।