वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
22-Jun-2024 08:16 PM
By First Bihar
CHAPRA: सारण लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में चुनावी रंजिश में एक राजद कार्यकर्ता 25 वर्षीय चंदन यादव की हत्या कर दी गयी थी। घटना छपरा के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक पर हुई थी। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग भी घायल हो गये थे। चुनावी रंजिश में मारे गये राजद कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को तेजस्वी यादव पहुंचे।
मृतक चंदन यादव के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद तेजस्वी यादव ने परिजनों से मुलाकात की। कहा कि चुनाव आयोग ने हमलोगों को मिलने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद हमलोग मिलने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि छपरा के पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए। क्योंकि पीड़ित परिवार ने एक जवान बेटा को खोया है।
शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छपरा पहुंचकर सबसे पहले मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थिति आपसी विवाद में घायल युवती से मिलने पहुंचे। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के ही तेलपा गांव पहुंच कर मृतक चंदन यादव और घायल गुड्डू राय के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। एसपी से लेकर डीजीपी से भी मिलेंगे और फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे। प्रशासन दबाव में काम कर रही है। प्रशासन से अपील करेंगे कि वो किसी के दबाव में नहीं आए। सच्ची घटना के हिसाब से पीड़ितों को न्याय दिलाए।
उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए। पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बिहार में हत्या लूट और मर्डर की घटनाएं घट रही है। सिर्फ हत्याएं नही हो रही है। बल्कि बिहार में पुल पर पुल गिर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहा है। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लगातार पेपर लीक हो रहा है। लगातार पुल गिरे जा रहे है। लगातार ट्रेन की दुर्घटना हो रही है। लेकिन शासन के लोग चुप बैठे हुए है।