ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / बिहार में घर बनाना हुआ आसान : सरिया और सीमेंट की कीमतों में...

बिहार में घर बनाना हुआ आसान : सरिया और सीमेंट की कीमतों में आई गिरावट, जानें रेट

11-Mar-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : खुद का मकान बनाने का सपना देखने वालों लोगों के लिए अब एक अच्छी खबर है, अब उन्हें पहले से कम खर्च करना होगा। दरअसल, राज्य में अब मकान बनाने वालों को पहले से अधिक आसानी होने वाली है। अब सरिया और सीमेंट की कीमत में भी कमी दर्ज की गयी है। सीमेंट 10 रुपये प्रति बोरी सस्ता हुआ है तो वहीं सरिया की कीमत में 500 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। ऐसे में अब मकान निर्माण के खर्च में कुछ बचत हो जाएगी। 


मिली जानकारी के अनुसार, वतर्मान में गैर ब्रांडेड सरिया की कीमत  6000 रुपये प्रति क्विंटल है।  इससे पहले यह कीमतें 6500 रुपये प्रति क्विंटल थी। जबकि ब्रांडेड सरिया की कीमत 7000 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 6500 रुपये तक हो गयी है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा हो कि, जुलाई के बाद कीमत और  गिर सकती है। 


वहीं, दूसरी ओर सीमेंट की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गयी है, जो राहत वाली बात है। सीमेंट की कीमत 10 रुपये प्रति बोरी कम हुई है। जो सीमेंट दो सप्ताह पहले 350 रुपये प्रति बोरी मिल रहा था। अब वह सीमेंट 340 रुपये प्रति बोरी बिक रहा है। इस महीने के अंत में भवन निर्माण ठहर-सा जाता है। खासकर सरकारी प्रोजेक्ट का काम और इस कारण मांग कम हो जाती है और कंपनी सीमेंट की कीमत में कटौती कर देती है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले सपनों के आशियाने पर महंगाई की मार लगातार पड़ती जा रही थी। जिस कारण घर बनाना आसान नहीं थी  पिछले छह माह में घर बनाने की लागत 30-40 प्रतिशत तक बढ़ गई थी।  निर्माण सामग्री के दाम से लेकर मजदूरी में लगातार इजाफा हो रहा था। जिससे लोग घर बनाने के काम पर ब्रेक लगाने लगे हैं। कोरोना काल में मंदी की कारण लोगों पर पहले ही आर्थिक बोझ बढ़ गया था। जब स्थिति सुधरा तो लोग घर बनाने की पहल किए। लेकिन, बढ़ती महंगाई ने उनके सपनों को तोड़ दिया।