PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
05-Jan-2024 08:12 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सरेआम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली है।
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र का है जहां लूट के दौरान एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसकी बाइक वहीं छोड़ कर लूटेरे फरार हो गए। वहीं इस घटना में गोली घायल राजेश साह के पेट में लगी है और गंभीर स्थिति में उसका इलाज़ मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम के हालत बने हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, घटना में घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वहनगरी निवासी राजेश साह के रुप में हुई हैं। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा पुल के पास का है। यहां सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर बहनगरी निवासी राजेश साह सकरा थाना क्षेत्र के रूपणपट्टी चौक पर स्थित अपने मोबाइल दुकान को बंद कर अपने घर जा रहे राजेश साह ने बाइक छीनने का प्रयास किया। जिसका राजेश साह ने विरोध किया। वहीं, अपराधी अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलता देख राजेश साह पर गोली चला दी जो राजेश साह के पेट में जाकर लगी।
राजेश साह घायल होकर वही गिर गया वहीं इस घटना के बाद अपराधी भी राजेश साह की बाइक वही पर छोड़ कर फरार हो गए। सुचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी और एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। वहीँ,मामले में घायल राजेश साह के परिजन ने बताया कि वह रोज की तरह अपना दुकान बंद कर सकरा से मुजफ्फरपुर आवास पर आ रहे थे तभी सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा पुल के अपराधियो द्वारा बाइक छिनतई के दौरान गोली मारी गई हैं। जिनको इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।