ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 4 लड़कियां पकड़ी गईं, डॉक्टर के...

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 4 लड़कियां पकड़ी गईं, डॉक्टर के घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

07-Mar-2021 08:57 PM

By Pranay Raj

NALANDA : बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया गया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 4 स्त्रियों को बिहार पुलिस की टीम ने पकड़ा है. ये महिलाएं एक डॉक्टर के घर में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थीं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है. इनके साथ देह व्यापार के संचालक और मकान मालिक डॉ उमेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.


news image


मामला बिहार के नालंदा जिले का है. जहां बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को पकड़ा गया है. जबकि संचालक सह मकान मालिक डॉ उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं. 


news image



सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. मकान के दूसरे तल्ले पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, वहां से मिले आपत्तिजनक सामानों को जब्त कर लिया गया है. मकान मालिक ही इस धंधे का संचालक है. वह खुद को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव व मेडिकल सप्लायर बताता है. 


news image



बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. मकान के दूसरे तल्ले को सील कर दिया गया है. पुलिस के इस कार्रवाई से आसपास के मोहल्ले वासी चिकित्सक की करतूत पर दंग रह गए. 


news image



वहीं पुलिस को भी दोषी मान रहे हैं लोगों का कहना है कि स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई थी. बावजूद इसके कार्यवाही नहीं हुई. जब वरिय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई तो आनन-फानन में छापेमारी की गई. 


news image