लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
24-Dec-2019 06:35 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नवादा जिले के सदर डीएसपी विजय कुमार झा से काम में लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है. मगध क्षेत्र के डीआईजी के मुताबिक सितंबर 2017 में 1404 कांड लंबित थे. जिसमें 960 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित थे. लेकिन मई 2019 तक लंबित कांडों की संख्या 1823 हो गई है. जिसमें 1169 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित हैं. डीआईजी ने जब जांच की तो डीएसपी के काम में लापरवाही पायी गई. जिसको लेकर जवाब मांगा गया था. सितंबर में डीएसपी की ओर से विभाग को जवाब सौंपा गया था. लेकिन विभाग ने बचाव अभिकथन को मानने से इंकार किया है.
हिलसा डीएसपी मुत्तफिक अहमद एसपी के निर्देश के बावजूद भी अपहरण के एक मामले की जांच करने घटनास्थल पर नहीं गए थे. नालंदा जिले के सैदपुर थाना इलाके के नगरनौसा में डीएसपी को जांच के लिए जाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन गवाहों के मुताबिक डीएसपी ने ऐसा नहीं किया. इस केस में लापरवाही बरतने को लेकर डीएसपी से जवाब मांगा गया था. लेकिन उन्होंने माकूल जवाब नहीं दिया. जिसके बाद विभाग ने दरभंगा आईजी पंकज कुमार दराद को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
रोहतास जिले के विक्रमगंज तत्कालीन डीएसपी अशोक कुमार दास के ऊपर भी विभागीय कार्रवाई की गई है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर उनसे जवाब मांगा गया था. जिसे विभाग ने अस्वीकार किया है. विभाग ने नोटिस जारी कर इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके लिए एडीजी निर्मल कुमार आज़ाद को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...