मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Dec-2024 01:23 PM
By First Bihar
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ लगातार स्कूलों की व्यवस्था सुधार में जुटे हैं. इसी कड़ी में शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों को दरभंगा जिले में भेजा है. स्थाई पदस्थापन होने तक दरभंगा में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ और पीओ को प्रतिनियुक्त किया गया है.
तीन अधिकारियों को दरभंगा में किया गया प्रतिनियुक्त
बिहार शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. बेगूसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद जमाल मुस्तफा जिन्हें भागलपुर में प्रति नियुक्त किया गया था, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए दरभंगा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है. वहीं, बेगूसराय के कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार जिन्हें समस्तीपुर जिले में प्रतिनियुक्त किया गया था, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए दरभंगा जिला में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है .
दरभंगा में नए डीईओ प्रतिनियुक्त
वहीं, दरभंगा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है. कटिहार के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णानंद सदा को कार्यहित में अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा के पद पर वित्तीय अधिकार के साथ प्रतिनियुक्ति किया गया है. हालांकि नियमित पदस्थापन होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी . निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.