ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार बंद : RJD के समर्थन में उतरा इमारत-ए-शरिया, फुलवारीशरीफ में सड़क पर...

बिहार बंद : RJD के समर्थन में उतरा इमारत-ए-शरिया, फुलवारीशरीफ में सड़क पर किया प्रदर्शन

21-Dec-2019 12:45 PM

By PANKAJ

PATNA :बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत-ए-शरिया भी बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर उतर गया है। इमारत-ए-शरिया के हजारों समर्थकों ने फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

इमारत शरिया के मौलाना ने कहा कि भाजपा सरकार के नए कानून के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। एनआरसी व सीएए का हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं।उसके साथ ही राजद के हजारों कार्यकर्ताओं ने फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक, टमटम पड़ाव, अनीसाबाद, चितकोहरा, बेउर, सिपारा, परसा, पुनपुन, गौरीचक और बेलदारी चक सहित पटना के आस पास के सभी प्रमुख इलाको में सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। 

बंद समर्थकों ने शहीद भगत सिंह चौक, टमटम पड़ाव पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर भाजपा सरकार के फैसलों के पुरजोर विरोध किया।कार्यकताओं के हाथों में तिरंगा और नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। बैनर में लालू प्रसाद का जिक्र करते हुए कार्य़कर्ताओं ने लिखा 'टाइगर अभी जिंदा है।'