ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / बिहार : बीच गंगा नदी में डूबी नाव, 50 से ज्यादा यात्री थे...

बिहार : बीच गंगा नदी में डूबी नाव, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी

12-Apr-2021 09:20 AM

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में बड़ा नौका हादसा हुआ है. भेलवा दियारा से वापस लौट रही बरनैया नाव 50 से अधिक लोगों के साथ गंगा में समा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, नाव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलवा दियारा से बरदह घाट आ रही थी. दो बड़े नावों को जोड़कर बरनैया नाव, दो ट्रैक्टर, भारी मात्रा में अनाज, 6 घोड़े और घोड़ी के साथ गंगा में समा गई. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. 


इस संबंध में सदर अंचलाधिकारी शशिकांत सुमन ने बताया कि भेलवा दियारा और तारापुर दियारा में किसान फसल की कटनी कर मजदूरों के साथ बरनैया नाव से लौट रहे थे. तभी बरदह घाट से पहले नाव में पानी भरने लगा. लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया. लगभग एक दर्जन नाव उन्हें बचाने के लिए पहुंची. राहत और बचाव कार्य में लगे लगभग एक दर्जन नाव पर कई किसान और मजदूर सवार हो भी गए. तब तक नाव पूरी तरह गंगा में समा गई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने बताया कि लगभग अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन दो बच्चों के लापता होने की चर्चा है. हालांकि कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि बच्चा किसका है और कहां का है. 


जानकारी हो की सैकड़ों एकड़ में फैले दियारे में प्रतिदिन खेती करने के लिए सैकड़ों किसान दियारा जाते हैं. लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव सीता कुंड, सीतलपुर, नंदलालपुर, काशी गांव, तेरासी गांव के मजदूर गए थे. हादसे के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए. इसलिए पता नहीं चल पा रहा है कि कौन कहां के थे. परिजन के आने पर ही पता चल पाएगा कि कोई मिसिंग है या नहीं.