ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना संक्रमित, परिवार के साथ घर पर हुईं...

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना संक्रमित, परिवार के साथ घर पर हुईं आइसोलेट

11-Apr-2021 12:07 PM

DESK : देश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते ही जा रहे हैं. आम लोगों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी इस संक्रमण से खुद को बचा नहीं पाए हैं. वहीँ, अब भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. 


उन्होंने अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी फैंस के साथ खुद ही शेयर की है. इसके साथ ही आम्रपाली ने अपने फैंस से एक खास अपील भी की है जिसके बाद उनके पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा- 'मैं आप सभी को जानकारी देना चाहती हूं कि मैं आज सुबह ही कोरोना संक्रमित पाई गई हूं. मैं और मेरे परिवार ने  सभी एहतियाती उपाय और मेडिकल केयर ले लिए हैं. कृप्या चिंता ना करें हम पूरी तरह ठीक हैं'. उन्होंने फैंस से अपील की है कि 'मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं करें'. 



इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में रखिएगा'. वहीं आम्रपाली के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता दिखाई दे रहा है.