ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बंद के समर्थन में 'सन ऑफ मल्लाह' की पार्टी दिख रही सक्रिय, मांझी-कुशवाहा...

बंद के समर्थन में 'सन ऑफ मल्लाह' की पार्टी दिख रही सक्रिय, मांझी-कुशवाहा के कार्यकर्ता नहीं आ रहे नजर

21-Dec-2019 10:31 AM

By RAHUL SINGH

PATNA : आरजेडी के बुलाए बिहार बंद में जहां पूरे महागठबंधन ने साथ सड़क पर उतरने का एलान किया था। वहीं अभी तक केवल 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी का पार्टी वीआईपी ही पटना की सड़कों पर ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। फिलहाल पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के कार्यकर्ता सड़क पर नहीं दिख रहे । 

पटना के डाकबंगला चौराहे से लेकर पटना जंक्शन तक आरजेडी के साथ-साथ वीआईपी कार्यकर्ता खासे सक्रिय दिख रहे हैं। वीआईपी के  कार्यकर्ता बिल्कुल अजीबो-गरीब तरीके से विरोध करते पटना की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कड़कड़ाती ठंड के बीच अर्धनग्न प्रदर्शन किया है। 

अगर बात करें तो महागठबंधन के घटक दलों रालोसपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) और विकासशील इंसान पार्टी( वीआईपी) की तो इन दलों ने 19 दिसंबर को वाम दलों के बुलाए बंद में शामिल होने का एलान किया था एकबारगी महागठबंधन में दरार दिखने लगी थी। लेकिन 19 दिसंबर के बंद में इन तीनों पार्टियों ने ही अपनी सक्रियता नहीं दिखायी थी।

कहीं न कहीं आरजेडी के डर से इन तीनों ही पार्टियों के सुप्रीमो ने सड़क पर उतरने से परहेज किया था और उसी दिन एलान कर दिया था 21 दिसंबर यानि आज आरजेडी के बंद के दौरान वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।