बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
08-Oct-2025 01:20 PM
By First Bihar
Skin Care Before Diwali: दिवाली अब बस कुछ ही दिन दूर है, और लोग अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। लेकिन इस सफाई के दौरान अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपकी स्किन रूखी, लाल या एलर्जी जैसी परेशानी से भर सकती है। इसलिए जरूरी है कि सफाई के साथ-साथ आप अपनी स्किन का भी ध्यान रखें। आइए आपको बताते है की कैसे सफाई के वक़्त भी आप रख सकते है अपनी त्वचा का ख्याल...
दिवाली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है... ऐसे में क्या आपने अपने घर और दुकान की सफाई शुरू कर दी होगी, लेकिन सोचिए, इस सफाई के बीच कहीं आप अपनी त्वचा की देखभाल करना तो नहीं भूल रहे? क्या आप जानते हैं कि बिना देखभाल के आपकी त्वचा रूखी, लाल या जलन से भर सकती है? तो जानिये की कैसे रखे अपने त्वचा का ख्याल? दिवाली की सफाई के दौरान ज़्यादातर लोग अपने चेहरे, हाथों और पैरों की केयर करना भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो गंदगी से त्वचा और नाखून खराब हो सकते हैं।
इसलिए सफाई करते समय सबसे जरूरी है कि हाथों में दस्ताने पहनें। इससे आपके हाथ और नाखून गंदे होने से बचेंगे। सिर्फ हाथ ही नहीं, अपने बालों को भी कवर करना ज़रूरी है। इसके लिए आप कैप या स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को कवर करने से पहले उन्हें बांध लें या जूड़ा बना लें, ताकि गंदगी उन तक न पहुंचे।
सफाई के बाद कैसे करें स्किन की देखभाल:
सफाई के बाद चेहरे की गहराई से सफाई (डीप क्लीनिंग) करें। रूई में थोड़ा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर फेसवॉश से चेहरा धो लें।इसके बाद कोई घरेलू फेस मास्क (जैसे बेसन, हल्दी, दही वाला) या बाजार से खरीदा मास्क लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी। चेहरा साफ करने के बाद गुलाब जल लगाएं। ये एक नेचुरल टोनर है और स्किन को ठंडक देता है। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइज़र और दिन में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।