BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
21-Mar-2025 03:54 PM
By First Bihar
Parenting Tips : पैरेंट्स को अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनका बच्चा 10 साल का या उससे ऊपर का हो गया है मगर आज भी अकेले सोने से कतराता है, यह समस्या हर दुसरे पेरेंट्स को परेशान करता है, इस मामले में वे ज्यादा कुछ कर भी नहीं पाते हैं, आखिर वे अपने बच्चों को इस बात के लिए डांट भी नहीं सकते और बच्चों की जिद के आगे आसानी से हार भी मान लेते हैं, आखिर ममता भी तो कोई चीज होती है. तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चों में आसानी से अकेले सोने की आदत विकसित कर सकते हैं
निरंतरता है जरुरी
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि माता पिता एक दो दिन के लिए तो अपने बच्चों को अकेला सोने देते हैं लेकिन फिर खुद ही इस आदत को बरकरार नहीं रख पाते. कृपया ऐसा ना करें, उन्हें निरंतरता के साथ अकेले सोने दें, शुरुआत में कुछ दिन आपको तकलीफ होगी मगर फिर बाद में यह आपके और आपके बच्चे के लिए ही फायदे का सौदा साबित होगा.
सजाकर रखें अपने बच्चों का कमरा
बच्चे अपने कमरे में तभी सोने जाएंगे जब उनके कमरे में कोई ख़ास बात होगी. इसलिए बेहतर होगा कि आप उनके कमरे को सजाकर रखें, आप उनके मन पसंद खिलौने वहां रखें, उनके फेवरेट सुपरहीरोज की तस्वीरें वहां लगाएं या फिर उनकी अन्य पसंदीदा चीजें उनके रूम में अलग-अलग जगह फिट कर दें. इससे उनका मन करेगा कि वे अपने कमरे में अकेले सोएं. इसके लिए आप चाहें तो उनके सोने के अलग कपडे भी रख सकते हैं या फिर उनके लिए अतरंगी मगर सुंदर बेडशीट भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे तो आप अपने बच्चे के लिए कोई सॉफ्ट टॉय भी ला सकते हैं.
इन चीजों के अलावा आप 2 अन्य चीजों का भी ध्यान रख सकते हैं, जिससे आपको इस मामले में मदद मिल सकती है. पहली बात तो यह कि बच्चों को कभी भी जबरदस्ती अकेले सोने के लिए बाध्य ना करें, उन्हें प्यार से समझाएं यह तरीका ज्यादा कारगर साबित होगा. बच्चों पर दवाब डालना कभी एक अच्छा विकल्प नहीं होता.
दूसरी बात यह कि जब आपका बच्चा सोने जाए तो उसके साथ उसके कमरे में जाएं, वहां थोडा वक्त बिताएं, उनसे बातें करें. यकीन मानिए ये तरीके बेहद कारगर साबित होंगे और देखते ही देखते आपका बच्चा अकेले सोने का आदि हो जाएगा. तो देर किस बात की, आज से ही इन उपायों को अमल में लाएं और देखें कि आपका बच्चा कैसे बड़ों की तरह अकेले सोने में महारथ कुछ ही दिनों में हासिल कर लेता है.