Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
17-Mar-2025 08:03 PM
By First Bihar
Human Behaviour: जीवन में कई बार हमें किसी नए इंसान से मिलने का अवसर मिलता है। बहुत कम समय में किसी के स्वभाव और नीयत को समझने के लिए कुछ खास पर्सनालिटी ट्रेट्स को पहचानकर आप उसकी मानसिकता और स्वभाव को समझ सकते हैं।
अगर कोई इंसान अधिक बोलता है और बातें बनाता है, तो यह उसकी कमजोर मानसिकता का संकेत हो सकता है। ऐसे लोग अक्सर अपनी बातों में सच्चाई से अधिक दिखावा करते हैं। वहीं, अगर कोई हर छोटी-बड़ी बात पर मजाक करता है और दूसरों का उपहास उड़ाता है, तो यह उसकी नकारात्मक सोच और अंदरूनी असंतोष को दर्शाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर होता है।
जो लोग बातचीत के दौरान नजरें चुराते हैं, उनकी बॉडी लैंग्वेज यह संकेत दे सकती है कि वे कितने भरोसे के लायक हैं या नहीं। वहीं, जो लोग हमेशा चमकीले कपड़े पहनते हैं, वे दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की चाह रखते हैं और अक्सर आत्मकेंद्रित होते हैं।
धीमी और सधी हुई आवाज में बात करने वाले लोग आमतौर पर बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने वाले होते हैं। ऐसे लोग शब्दों का चुनाव बेहद सतर्कता से करते हैं। वहीं, अगर कोई इंसान सामने वाले के बोलने के तरीके को अपनाता है, तो इसका मतलब है कि वह तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा है।