BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
24-Mar-2025 01:26 PM
By First Bihar
Baby Names: मार्च महीने में जन्म लेने वाले लड़के बहुत लकी होते है, अगर आपका भी बेटा मार्च में जन्म लिया है और आप भी अपने बेटे के लिए एक खास नाम की तलाश में हैं, तो ‘म’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ‘म’ से शुरू होने वाले नाम न केवल सुनने में अच्छे लगते हैं, बल्कि यह सौभाग्य और सफलता का संकेत भी देते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे सुंदर और अर्थपूर्ण नाम बता रहे हैं, जो आपके बेटे के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता ला सकते हैं।
‘म’ से शुरू होने वाले बेहतरीन नाम और उनके अर्थ
मयंक – इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा, जो शीतलता और शांति का प्रतीक है। मयंक नाम वाले व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
मिहिर – मिहिर का अर्थ है सूर्य की किरण या प्रकाश। यह नाम ऊर्जा और प्रेरणा से भरा होता है, जिससे इस नाम के व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं।
मनन – इसका अर्थ होता है गहराई से सोचने या ध्यान करने की प्रक्रिया। मनन नाम के व्यक्ति बुद्धिमान और समर्पित होते हैं, जो किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा से करते हैं।
माधव – यह भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम है, जो प्रेम और ज्ञान के प्रतीक हैं। इस नाम के लोग नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं और हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का जज़्बा रखते हैं।
मृदुल – इस नाम का अर्थ होता है कोमल और सौम्य। मृदुल नाम वाले व्यक्ति विनम्र, दयालु और संवेदनशील होते हैं, जो अपने रिश्तों को मधुर बनाए रखते हैं।
मधुर – अगर आप अपने बेटे के लिए एक छोटा, सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चाहते हैं, तो मधुर एक बेहतरीन विकल्प है। इसका अर्थ होता है मीठा और सुरभित, जो व्यक्ति के सौम्य और आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाता है।
अगर आप अपने नन्हे राजकुमार के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं, जो न केवल सुंदर हो, बल्कि उसमें सौभाग्य और सकारात्मकता भी समाहित हो, तो ‘म’ से शुरू होने वाले ये नाम बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।