BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
19-Mar-2025 04:17 PM
By First Bihar
Almond Oil Benefits: यदि त्वचा की सही देखभाल न की जाए, तो पिंपल्स और समय से पहले झुर्रियों की समस्या हो सकती है। इसे रोकने के लिए कई लोग ब्यूटी ट्रीटमेंट या घरेलू उपाय अपनाते हैं। कुछ का मानना है कि बादाम के तेल का उपयोग उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा मुलायम भी बनती है.साथ ही आपको जवान दिखने में मदद करती है
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, बादाम का तेल न केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे दूध में मिलाकर पीते हैं, लेकिन त्वचा पर लगाने से भी इसके कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि झुर्रियों को कम करने में यह कितना कारगर है।
बादाम के तेल के गुण
इसमें विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है,जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों( UV Rays) से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं, जिससे ड्राईनेस और झुर्रियों की समस्या कम होती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: यह तेल त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है।
क्या सच में बादाम का तेल झुर्रियों को कम करता है?
मेडिकल न्यूज टुडे की मानें तो, बादाम का तेल समय से पहले दिखने वाले एंटी-एजिंग लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। यदि इसे नियमित रूप से मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल किया जाए, तो इससे त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है और झुर्रियां कम हो सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
बादाम का तेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करें। फिर, कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ दिखती है। बेहतर परिणाम के लिए इसे रात में लगाकर सोने की सलाह दी जाती है।