ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / crime / बांका से अगवा मुंशी जमुई से बरामद, कुख्यात दो अपराधियों को भी पुलिस...

बांका से अगवा मुंशी जमुई से बरामद, कुख्यात दो अपराधियों को भी पुलिस ने दबोचा

जमुई और बांका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर अपहरणकांड का खुलासा किया। बांका से अगवा मुंशी शंकर यादव को सकुशल बरामद किया साथ ही अपहरण में शामिल दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

25-Mar-2025 10:42 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई जिले में सोमवार की संध्या एक बड़ी आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ, जब बेलहर थाना क्षेत्र से भागलपुर निवासी शंकर यादव का अपहरण कर लिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। परंतु, जमुई पुलिस और बांका पुलिस ने तत्परता और तकनीकी मदद से महज तीन घंटे में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए शंकर यादव को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।


 सोमवार की शाम लगभग 6 बजे शंकर यादव बेलहर  के बगधासवा गांव के कन्ना बांध में खुदाई  और आउटलेट का काम करवा रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात और हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया और फिरौती की मांग के उद्देश्य से उन्हें जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगलों की ओर ले गए। जैसे ही घटना की सूचना  बांका पुलिस को मिली, बांका एसपी के आदेश पर बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। 


बांका टेक्निकल टीम और जमुई एसपी के आदेश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसके बाद लक्ष्मीपुर थाना और बरहट थाना की पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और नेटवर्क विश्लेषण किया गया, जिससे अपहृत शंकर यादव की लोकेशन का पता लगाया जा सका। जमुई तकनीकी टीम ने बड़ी भूमिका निभाते हुए लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठहरी जंगल से शंकर यादव की सकुशल  की पुष्टि की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठंडी  जंगल में छापेमारी की और अपहृत को सुरक्षित मुक्त करा लिया। इस दौरान दो को क्या अपराधी रमेश हेंब्रम के भाई अपराधी मंजय हेंब्रम और बिनोद हेंब्रम को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। 


दोनों आरोपी जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के धवाटिआ गांव के रहने वाले  हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और बेहोशी की दवा भी बरामद की है। गिरफ्तार अपराधी मंजय हेंब्रम कुख्यात अपराधी रमेश हेंब्रम का भाई है जो की हाल में  ही जेल से निकला था। मंजये हेंब्रम पर पहले से भी जमुई जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और मारपीट के केस शामिल हैं। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 


हालांकि इस अपहरण की साजिश में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उन सभी की पहचान कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बांका एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने बांका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह सतर्क और तकनीकी रूप से मजबूत बनी रहे, तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।