खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
17-Mar-2025 03:59 PM
By First Bihar
Success Story: अगर कुछ पाने की चाह हो तो मेहनत और लगन से दुनिया जीती जा सकती है। इसीलिए कहा भी जाता है- जहां चाह वहां राह। ऐसी ही एक लड़की की सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। अनन्या सिंह ने महज 22 साल की उम्र में पहली ही कोशिश में यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास कर ली और आईएएस अधिकारी बन गईं। आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह की कहानी युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है।
अनन्या सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है बचपन से ही अनन्या तेज-तर्रार और मेहनती रही हैं। उनके परिवार वाले बताते हैं कि उन्हें हमेशा से किताबों से बहुत लगाव रहा है। अनन्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में 96% और 12वीं कक्षा में 98.25% अंक हासिल कर अपने जिले में टॉप किया।
अनन्या ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। उनका कहना है कि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है ताकि एग्जाम की बेहतर रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने 3 साल तक रोज 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा में बैठी और सफलता अपने नाम दर्ज कर लिया। अनन्या को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' का नाम भी दिया हैं, क्योंकि वह किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। ये भारत की सबसे कम उम्र की आईएएस अधिकारियों में से एक है।
अनन्या ने कक्षा 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनॉमिक्स में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। स्कूल और कॉलेज के समय से ही अनन्या के मन में IAS बनने का सपना था। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी और 3 साल तक कड़ी मेहनत और लगन से पढाई किया।
अनन्या सिंह ने पहले ही प्रयास में साल 2019 में आए परिणाम के अंदर यूपीएससी परीक्षा को पास किया। तब वह महज 22 साल की थीं और उन्होंने 51वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी हासिल की। अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इनकी सफलता से हजारों लड़कियों को प्रेरणा मिली है।