ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / career / Bihar News: बिहार के छात्रों के लिए गुड न्यूज, मुफ्त में करें JEE-NEET...

Bihar News: बिहार के छात्रों के लिए गुड न्यूज, मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, BSEB सुपर-50 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ‘बीएसईबी सुपर 50’ के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 26 मार्च 2025 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

20-Mar-2025 10:07 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ‘बीएसईबी सुपर 50’ के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 26 मार्च 2025 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी छात्र 2025-26 और 2025-27 शैक्षणिक सत्र के लिए आईआईटी जेईई (IIT JEE) और नीट (NEET) के लिए मुफ्त आवासीय और गैर आवासीय कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


बीएसईबी सुपर 50 में दाखिला लेने वाले छात्रों को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पहले से पढ़ा चुके एक्सपर्ट शिक्षकों द्वारा जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी। जेईई/नीट की तैयारी के लिए 50 लड़के और 50 लड़कियों का अलग बैच होगा। छात्रों को एसी, डिजिटल बोर्ड आदि सुविधाओं से लैस क्लासेज में पढ़ाया जाएगा और उन्हें हर महीने दो बार ओएमआर टेस्ट या सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) से गुजरना होगा। साथ ही अगर किसी छात्र को कोई परेशानी हो तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। छात्रों को आईआईटी जेईई और नीट के लिए उच्च गुणवत्ता वाली विशेष शिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


आपको बता दें कि राज्य के 9 प्रमंडलीय जिले पटना से लेकर मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर के अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। विशेष रूप से बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई जैसे बोर्ड के छात्र, जो वर्तमान में 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वो इस मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसईबी के कक्षा 11वीं में पढ़ रहे छात्र निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 अगस्त 2023 को ‘बीएसईबी सुपर 50’ प्रोग्राम लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य बोर्ड के उन मेधावी और होनहार छात्रों को मुफ्त में तैयारी कराना है, जो आईआईटी जेईई और नीट परीक्षाएं देना चाहते हैं।