BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
21-Mar-2025 08:51 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास में वन कर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। जिन्हें दो महिलाएं डंडे से पीटते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रोहतास थाना के बंजारी का है जहां वन विभाग के दो कर्मियों की पिटाई महिलाएं कर रही है।
बताया जाता है कि जंगल से कुछ महिलाएं जंगल से लकड़ी काटकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गस्ती में निकले वनरक्षी सच्चिदानंद कुमार और दीपक कुमार ने जब लकड़ी ले जा रही महिलाओं से पूछताछ करने लगे, तब महिलाएं उग्र हो गई। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए।
वन विभाग के वर्दी धारी कर्मियों ने जब कार्रवाई करने की बात कही तो महिलाओं ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया। जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियों से वन विभाग के कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बीच सड़क पर वर्दीधारी वन कर्मियों की पिटाई से सभी भौचक रह गए।
घटना रोहतास थाना के बंजारी के पास झुनझुनू मोड़ की है। वन कर्मियों को जब महिलाएं लकड़ी से पीट रही थी तब किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।
रोहतास में वन विभाग टीम पर हमला: ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दौड़ाकर पीटा: जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे थे लोग, रोकने पर किया हमला।यह घटना बंजारी क्षेत्र में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।#Bihar #BiharNews @RohtasPolice @bihar_police pic.twitter.com/Z28mFAPp2P
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 21, 2025