ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Road Accident in bihar : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक...

Road Accident in bihar : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, 2 महिलाओं की मौत

Road Accident in bihar : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मंगलवार तड़केे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना इलाके में ट्रक के पीछे घुस गई।

18-Feb-2025 03:25 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा स्थित एनएच 722 टोल प्लाजा के पास से निकल कर सामने आ रही है। 


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की अहले सुबह ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बच्चे सहित 7 यात्री घायल हो गए। कार सवार सभी यात्री कुंभ से वापस लौट रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस सभी घायलों को एनएचआई के एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी सरैया पहुंची। जहां चिकित्सक ने धनबाद जिला के मोहदा, कुंजी, निवासी रितेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (34) एवं नवादा जिले के नरहट, सहजागीपुर निवासी राकेश कुमार की पत्नी रेवी देवी (40) को मृत घोषित कर दिया गया।


वहीं राकेश कुमार, रितेश कुमार, हर्षित कुमार, लड्डू कुमार, रक्षिता कुमारी, रेशमी कुमारी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जैतपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि एक 7 सीटर कार से सभी लोग प्रयागराज से कुंभ स्नान कर के वापस लौट रहे थे। अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे टोल प्लाजा से पहले ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया।


इधर,इस घटना में दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।