जुर्मBihar Crime: सिर में गोली मारकर बिजली मिस्त्री की हत्या, इलाके में सनसनी, घर से बुलाकर ले गये थे गांव के 4 लोग
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बिजली मित्री की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने 4 लोगों को आरोपी बनाया है। कहा कि ये लोग उनके पति को घर से बुलाकर ले गये थे।











