ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

बेतिया में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष सस्पेंड

बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने में हंगामा मचाया। पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में दो लोग घायल हो गये। लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष को एसपी ने सस्पेंड कर दिया।

BIHAR
SSP ने की कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद थाने में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की गयी। मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 


बेतिया में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब सिरिसिया थाना क्षेत्र के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने युवक की मौत के बाद थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना 21 जून की है, जब सिरिसिया थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव के साथ सिरिसिया थाना पहुंचे और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाने लगे।


 मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष सो रहे थे। काफी देर तक इंतजार के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई जो झड़प में बदल गई। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। जवाब में पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी रंजन कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिरिसिया थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस-प्रशासन हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रही है।


इधर बेतिया डीएसपी रंजन कुमार ने बताया की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था। जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसे पहले ही जब्त कर लिया गया है।पुलिस मामलें मे अग्रतर कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट