ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: मुंगेर में वार्ड सदस्य और औरंगाबाद में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या

बिहार के मुंगेर और औरंगाबाद जिलों में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मुंगेर में वार्ड सदस्य सर्वजीत और औरंगाबाद में मुखिया के भाई प्रियांशु की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

BIHAR
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER/AURANGABAD:बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस के खौफ खत्म हो गया है। तभी तो ये एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर और औरंगाबाद की है। मुंगेर में वार्ड सदस्य सर्वजीत की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है तो वही औरंगाबाद में मुखिया के भाई की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने इटहरी पंचायत वार्ड नं०-17 के वार्ड सदस्य सर्वजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चला पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही हत्या की दूसरी वारदार औरंगाबाद जिले में हुई है,बदमाशों ने मुखिया के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना औरंगाबाद के नवीनगर थाना इलाके की है जहां बेलाई पंचायत के मुखिया के चचेरे भाई की सिर में गोली मारी गई है। सिर में गोली लगने से मौत हो गयी। मृतक उत्तर प्रदेश से बिहार लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


मृतक की पहचान बड़वान गांव निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक प्रियांशु की शादी पिछले महीने ही हुई थी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में वो यूपी के बनारस गये हुए थे। वहां से नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने फोन कर घर से बाईक मंगवाया जिस पर सवार होकर वो अपने घर लौट रहे थे। तभी लेम्बो खाप गांव के पास अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही छोटू ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।