ब्रेकिंग
पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी

देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान

देव दीपावली के अवसर पर बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर विश्वामित्र सेना और मां गंगा सेवा समिति की ओर से भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। राजकुमार चौबे ने बक्सर की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
भव्य गंगा महाआरती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बक्सर : गंगा देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार की संध्या बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट स्थित पुराने विवाह मंडप में विश्वामित्र सेना एवं माँ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में माँ गंगा की आरती एवं पूजन के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा केवल हमारी नदी नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और सनातन आस्था की जीवनधारा हैं। देव दीपावली का पर्व हमें अपनी आध्यात्मिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। 


उन्होंने कहा कि बक्सर की धरती महर्षि विश्वामित्र, भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत से जुड़ी हुई है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की आवश्यकता है। विश्वामित्र सेना का संकल्प है कि बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तथा गंगा की स्वच्छता और अविरलता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए।


राजकुमार चौबे ने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बक्सर की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाया जाता रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वामित्र सेना एवं माँ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया, जबकि श्री गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट, बक्सर की ओर से आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता रही।

देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान

टैग्स