ब्रेकिंग
देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में नदावां गांव में भारी भीड़ उमड़ी। दूल्हा ऋषिकेश डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे। शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, साधु यादव समेत कई मेहमान शामिल हुए। भोज पंडाल में भी लोगों की भारी भीड़ रही।

बिहार न्यूज
नदावां में उमड़ा जनसैलाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदावां में जश्न का माहौल है। बुधवार को दूल्हा ऋषिकेश बारात लेकर अनंत सिंह के गांव पहुंचे। दूल्हे के पहुंचते ही शादी समारोह की रौनक बढ़ गई। फिलहाल बारातियों को जनवासा में ठहराया गया है और जयमाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


शादी समारोह में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि अनंत सिंह के घर तक जाने वाले सभी रास्तों पर गाड़ियों और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ के कारण जाम लग गया है। बारात पहुंचने से पहले ही सड़कें पूरी तरह पैक हो गई थीं। इसी जाम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही।


डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे ऋषिकेश

दूल्हा ऋषिकेश चमचमाती डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे। बारात निकलने से पहले उनकी मां ने पारंपरिक तरीके से बेटे की नजर उतारी। वहीं, दूल्हे के पिता बैंड-बाजे की धुन पर डांस करते नजर आए। 


भोज पंडाल में उमड़ी भारी भीड़

अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए भव्य पंडाल तैयार कराया गया है। मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने के लिए बड़ी संख्या में काउंटर लगाए गए हैं। भोज शुरू होते ही हर काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लग गई। शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और आम लोग पहुंच रहे हैं।


भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी के मौके पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को भी लोगों की भारी भीड़ के कारण रोकना पड़ा। अब फाईनल मुकाबला कल गुरुवार को उसी मैदान में होगा। 


शादी में पहुंचे ललन सिंह और साधु यादव

शिवांगी की शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे। वहीं, साधु यादव भी शादी समारोह में शामिल होकर शिवांगी को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवांगी बिहार की बेटी है और उसकी शादी हो रही है, यह खुशी की बात है।


शादी में बिहार के कई नेताओं और चर्चित हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। इससे पहले तिलक समारोह में बीजेपी के कई नेता और मंत्री शामिल हुए थे। अब शादी समारोह में अन्य राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है।


अनंत सिंह ने गमछा लहराकर किया समर्थकों का अभिवादन

बेटी की शादी को लेकर अनंत सिंह के गांव में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अनंत सिंह भी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर गमछा लहराते हुए लोगों का अभिवादन करते नजर आए। उन्हें देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा।


इसी बीच मेहमानों के स्वागत के लिए बनाए गए पंडाल में सांप निकलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद एक युवक ने सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया। फिलहाल बारात गांव पहुंच चुकी है और जयमाल की तैयारियां चल रही हैं। अनंत सिंह की बेटी की इस भव्य शादी को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है।

टैग्स