ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना

अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में नदावां गांव में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण जाम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और मंत्री रामकृपाल यादव की गाड़ियां फंस गईं। मंत्री खेत के रास्ते अनंत सिंह के घर पहुंचे।

बिहार न्यूज
विधानसभा अध्यक्ष भी भीषण जाम में फंसे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में उनके पैतृक गांव नदावां में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शादी समारोह में चार लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की चर्चा है। लोगों की भीड़ इतनी उमड़ी की रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


 इस जाम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही। वहीं, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का काफिला भी जाम में फंस गया। इसके बाद रामकृपाल यादव खेत के रास्ते से होकर अनंत सिंह के घर पहुंचे।


अनंत सिंह के निमंत्रण पर बड़ी संख्या में लोग शादी समारोह में शामिल होने नदावां गांव पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि अनंत सिंह के घर तक जाने वाले सभी रास्तों पर गाड़ियों और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। बारात पहुंचने से पहले ही सड़कें पूरी तरह जाम हो चुकी थीं।


इस जाम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही। वहीं, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का काफिला भी जाम में फंस गया। इसके बाद रामकृपाल यादव खेत के रास्ते से होकर अनंत सिंह के घर पहुंचे।


यहां अनंत सिंह के बेटे ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रामकृपाल यादव ने अनंत सिंह से मुलाकात की और बेटी शिवांगी की शादी की बधाई देते हुए नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।