ब्रेकिंग
फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?

फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी

सीतामढ़ी पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर तीन शादियां करने और ठगी करने वाले मो. निराले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की वर्दी और नकली आईकार्ड से लोगों को झांसा देकर एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख रुपये भी ठगे थे।

बिहार न्यूज
पुलिस की वर्दी और नकली आईकार्ड से करता था ठगी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर शादी और दहेज के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. निराले, ग्राम भदई, थाना हथौड़ी, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। 


आरोपी कभी खुद को दारोगा, कभी इंस्पेक्टर तो कभी कांस्टेबल बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस के अनुसार, उसने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अब तक तीन शादियां भी कर ली थीं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब शहर थाना क्षेत्र के हरिकेश गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी (काल्पनिक नाम सलोनी) की शादी एक फर्जी पुलिस अधिकारी से करा दी। 


महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि गांव की ही बचिया देवी और रामरती देवी उसके घर आई थीं। दोनों अपने साथ एक युवक को लेकर पहुंचीं और उसे पुलिस अधिकारी बताते हुए अपना रिश्तेदार बताया। उन्होंने महिला से अपनी बेटी की शादी उक्त युवक से कराने की बात कही।


इस दौरान युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए अपना पहचान पत्र भी दिखाया। पूछताछ करने पर उसने अपना घर मुजफ्फरपुर जिले का भदई बताया। उसकी बातों और पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान देखकर महिला ने 24 सितंबर 2026 को अपनी बेटी की शादी उससे कर दी। बाद में उसकी असलियत सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।


फर्जी आईकार्ड पर लिखा था चंदन महतो

पुलिस ने आरोपी के पास से एक फर्जी पुलिस पहचान पत्र भी बरामद किया है। इस आईकार्ड पर उसका नाम चंदन महतो और पिता का नाम बबलू अंकित था। आरोपी पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताता था। बताया जा रहा है कि वह अलग-अलग मौकों पर पुलिस के अलग-अलग पदों का रौब दिखाकर लोगों को अपने झांसे में लेता था।


एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर भी 10.50 लाख की ठगी

शादी के नाम पर ठगी के अलावा आरोपी ने खुद को एक्साइज अधिकारी बताकर सरोज महतो और राजू महतो को भी अपना शिकार बनाया। दोनों को एक्साइज की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर सरोज महतो से 4 लाख 50 हजार रुपये और राजू महतो से 6 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस तरह दोनों से कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई।


पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहियारा थाना कांड संख्या-190/26 के तहत पुलिस की वर्दी एवं फर्जी पहचान पत्र के जरिए खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताकर शादी एवं दहेज के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी मो. निराले को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध जिले के कई थानों में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।