ब्रेकिंग
अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री

Anant Singh Sons Education: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के बीच उनके परिवार को लेकर कई बातें चर्चा में हैं। खासकर अनंत सिंह के तीनों बेटों की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता लोगों की दिलचस्पी का विषय..

अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री
Ramakant kumar
4 मिनट

Anant Singh Sons Education: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं. 25 नवंबर को शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है. इस बीच अनंत सिंह के परिवार के साथ-साथ उनके तीनों बेटों की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. अनंत सिंह के जुड़वां बेटे अभिषेक सिंह और अंकित सिंह ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है. वहीं, उनके सबसे छोटे बेटे अभिनव सिंह ने दिल्ली में पढ़ाई की है.


देहरादून से एमिटी यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई

अनंत सिंह और नीलम देवी के जुड़वां बेटों में अभिषेक सिंह बड़े हैं, जबकि अंकित सिंह उनसे छोटे हैं. दोनों की शुरुआती पढ़ाई देहरादून में हुई थी. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहां से पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेजुएशन के बाद दोनों भाई आगे की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए थे. हालांकि, उन्होंने वहां किस संस्थान से पढ़ाई की और उच्च शिक्षा में कौन सी डिग्री हासिल की, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है.


सबसे छोटे बेटे अभिनव ने दिल्ली में की पढ़ाई

अनंत सिंह के सबसे छोटे बेटे का नाम अभिनव सिंह है. उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनव ने दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई की है. हालांकि, उन्होंने किस कॉलेज से और किस विषय में ग्रेजुएशन किया है, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.


अभिनव की खेलों में भी रुचि बताई जाती है. उनका नाम UFC की तैयारी से भी जुड़ता रहा है. हालांकि, इस दिशा में उनकी वर्तमान गतिविधियों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.


राजनीति में आने की भी होती रही है चर्चा

अनंत सिंह के जुड़वां बेटे अभिषेक और अंकित कई मौकों पर मोकामा में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के दौरान नजर आते रहे हैं. दोनों की क्षेत्र में मौजूदगी को देखते हुए उनके राजनीति में आने को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि, अभी तक उनके चुनाव लड़ने या सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.


वहीं, सबसे छोटे बेटे अभिनव की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.


बहन शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में परिवार

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है. शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में खास तैयारियां की गई हैं. समारोह में राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. बेटी की शादी के बीच अब अनंत सिंह के तीनों बेटों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर भी चर्चा हो रही है.