जुर्मवृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, चार हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसव गांव में चार हथियारबंद अपराधियों ने घर में अकेली सो रही वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। अपराधियों ने करीब पांच हजार रुपये नकद और मंगलसूत्र, टॉप्स व नाक का छक लूट लिया।











