ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार

बिहार के खगड़िया में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान गौतम कुमार ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी गया जी में सिपाही के पद पर तैनात है। घटना के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर पुलिस छापेमारी..

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिहार पुलिस के एक जवान ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भरतखण्ड सहायक थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है। आरोपी जवान की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है, जो गया जी में सिपाही के पद पर तैनात है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।


बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान गौतम कुमार ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।


वारदात की सूचना मिलते ही एसपी शैलेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।


एसपी के अनुसार, आरोपी गौतम कुमार गया जी में बिहार पुलिस के सिपाही के पद पर तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया था। पत्नी की हत्या के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।