ब्रेकिंग
मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण

जमुई में फंदे से लटकता मिला जीविका दीदी का शव, कमरे में बंद थे पति-बच्चे, सुसाइड नोट बरामद

जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में 30 वर्षीय जीविका दीदी प्रेमलता देवी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मायके और ससुराल पक्ष को बेगुनाह बताया है।

बिहार न्यूज
मायके और ससुराल पक्ष को बताया बेगुनाह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी धनराज महतो की 30 वर्षीय पत्नी प्रेमलता देवी के रूप में हुई है। वह जीविका समूह से जुड़ी थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात प्रेमलता देवी ने अपने पति और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद वह घर के बरामदे में चली गईं। शनिवार सुबह उनका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रेमलता देवी ने लिखा है कि उन्होंने यह कदम अपनी मर्जी से और पूरे होशो-हवास में उठाया है। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था और न ही किसी ने उन्हें प्रताड़ित किया था। उन्होंने अपनी जीने की इच्छा खत्म होने की बात लिखते हुए मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बेगुनाह बताया है। साथ ही किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराने की अपील की है।


बताया जाता है कि धनराज महतो की शादी करीब 15 वर्ष पहले नवादा जिले के बड़ी गुलनी गांव की रहने वाली प्रेमलता देवी से हुई थी। मृतका के रिश्तेदार पंकज कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कभी किसी तरह का विवाद नहीं रहा। घटना की जानकारी प्रेमलता के पति धनराज ने ही परिजनों को दी थी।


पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस

घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


फिलहाल प्रेमलता देवी की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता