ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में रामधार सहनी घायल भैंस को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे और बहू पर जमीन विवाद में भैंस की पिटाई करने का आरोप लगाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। भैंस को थाने में देखकर पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए।

बिहार न्यूज
जमीन विवाद में मारपीट का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपनी घायल भैंस को लेकर सीधे थाने पहुंच गया। भैंस को थाने में देखकर पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए। सवाल यह था कि अगर भैंस घायल है तो उसकी इंज्यूरी स्लिप कैसे कटेगी और मेडिकल जांच की प्रक्रिया क्या होगी?


दरअसल, यह पूरा मामला कोटवा थाना क्षेत्र के बझिया गांव का है। गांव निवासी रामधार सहनी का अपने बेटे और बहू के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर आज एक बार फिर परिवार में कहासुनी और झगड़ा हो गया।


इसके बाद रामधार सहनी अपनी पत्नी के साथ घायल भैंस को लेकर सीधे कोटवा थाना पहुंच गए। उनका आरोप है कि जमीन विवाद के दौरान उनकी भैंस की पिटाई की गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई है।


थाने पहुंचकर रामधार सहनी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और भैंस के साथ हुई मारपीट पर कार्रवाई की मांग की।


वहीं, अचानक भैंस को लेकर थाने पहुंचने से थानाध्यक्ष भी असमंजस में पड़ गए। उनके सामने सवाल था कि पशु की चोट का मेडिकल परीक्षण कैसे कराया जाए और उसकी इंज्यूरी रिपोर्ट किस प्रक्रिया के तहत बनेगी।


फिलहाल, जमीन विवाद में भैंस की पिटाई के आरोप के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।