ब्रेकिंग
बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे

बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना

पटना के एजी कॉलोनी में बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के पुश्तैनी घर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। छठ पूजा के लिए परिवार आरा गया हुआ था। शास्त्रीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
छठ पर गांव गया था मंत्री का परिवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:छठ महापर्व के बीच चोरी की बड़ी वारदात पटना के एजी कॉलोनी में हुई है। चोरों ने बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के पुश्तैनी घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लाखों रुपये के जेवरात और कैश की चोरी की गई है। इस बात की जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के भतीजे विवेक सिंह ने दी है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी की है। 


बिहार के मंत्री संजय टाइगर के भतीजे विवेक सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य आरा के नवादा गांव में छठ करने के लिए गये हुए थे। इधर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस बात की जानकारी मिली की घर का ताला टूटा हुआ है, तब सूचना मिलने के बाद आए तो देखा कि चार फ्लैट के 8 कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। 


जिस-जिस रूम में बेड था, उसमें चोरी हुई है। विवेक सिंह ने बताया कि मकान में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। मुहल्ले के कुछ घरों में सीसीटीवी लगा हुआ है, शायद उसमें चोरों की तस्वीरें कैद हुई होगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। 


बता दें कि छठ महापर्व में लोग अपने-अपने गांव व्रत को करने के लिए जाते हैं। जिसका फायदा चोर उठाते हैं। बंद पड़े घरों को चोर निशाना बनाते हैं। अमूमन हरेक इलाके में गंजेरी और स्मेकियरों भरे पड़े हैं, जब भी चोरी की वारदात होती है, तब शक इन्ही लोगों पर जाता है। 


लोग भी मानते हैं कि सूखा नशा करने के लिए ये लोग बंद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। अब मामला मंत्री संजय टाइगर से जुड़ा हुआ है, ऐसे में पुलिस तमाम बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही इस भीषण चोरी की वारदात का खुलासा शास्त्रीनगर पुलिस करेगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी है। 

बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना