ब्रेकिंग
बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे

चीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजा

मोतिहारी के भवानीपुर जिरात में छठ महापर्व पर अनोखा नजारा देखने को मिला। चीन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत नीलकमल पत्नी के साथ छठ मनाने घर पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग राज्यों से पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठी मैया की कोसी

बिहार न्यूज
जय छठी मईया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर रविवार की शाम मोतिहारी के भवानीपुर जिरात में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रतियों ने छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कोसी भरने की रस्म निभाई। 


इस अवसर पर परिवार के बीच खास उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि परिवार के कई सदस्य चीन और देश के अलग-अलग राज्यों से छठ मनाने अपने घर पहुंचे थे। रविशंकर वर्मा के परिवार के सदस्य चीन में नौकरी करते हैं, जबकि कुछ सदस्य जयपुर सहित अन्य राज्यों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। विदेश और दूसरे राज्यों में रहने के बावजूद छठ महापर्व पर सभी ने घर पहुंचकर परिवार के साथ पर्व मनाया। 


रविवार की शाम परिवार के सदस्यों ने एक साथ पूजा की। इस दौरान छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चीन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत नीलकमल अपनी पत्नी रोशना श्रीवास्तव के साथ विशेष रूप से छठ मनाने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छठ केवल एक पूजा नहीं, बल्कि भावनाओं और परिवार से जुड़ाव का पर्व है। 


विदेश में रहते हुए छठ के गीतों और यहां की परंपराओं की काफी याद आती है। इसी कारण इस बार विशेष रूप से छुट्टी लेकर घर आए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि छठ ऐसा महापर्व है, जो विदेशों और दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों को भी अपनी मिट्टी और परिवार की याद दिलाता है। 


इसी आस्था और परंपरा के कारण सभी सदस्य एक साथ जुटे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठी मैया की कोसी पूजा में शामिल हुए। पूजा में नीलम सिन्हा, निशा वर्मा, पिंकी कुमारी, प्रगति वर्मा और रोशना श्रीवास्तव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।चीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजाचीन से छठ मनाने मोतिहारी पहुंचे परदेसी, परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार संग की कोसी पूजा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स